23 की Girlfriend और 19 साल का बॉयफ्रेंड, OYO होटल में रुके, फिर दोनों ने इकट्ठे पी शराब, जिसके बाद एकदम से...
punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 12:16 PM (IST)
OYO Hotel Suicide Case : छत्तीसगढ़ के भिलाई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोहका स्थित ओयो होटल के एक कमरे में ठहरे 19 वर्षीय प्रेमी ने अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस खौफनाक कदम से पहले दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को फिलहाल सील कर दिया है और साथ में रुकी युवती को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान वैशाली नगर (कैंप) निवासी शादाब शेख (19 वर्ष) के रूप में हुई है जो पेशे से DJ का काम करता था। वह बुधवार शाम करीब 6 बजे अपनी प्रेमिका के साथ होटल कुणाल में आकर ठहरा था। पुलिस के मुताबिक दोनों ने रात में कमरे के अंदर बैठकर शराब का सेवन किया था।
यह भी पढ़ें: अनियंत्रित बाइक ने साइकिल सवार को रौंदा, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, भीषण सड़क हादसे के बाद मचा हाहाकार
इसी दौरान शादाब के मोबाइल पर उसकी Ex-Girlfriend का फोन आ गया। इस फोन कॉल को लेकर दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से और नशे की हालत में प्रेमिका ने अपने हाथ की नस काट ली और खून बहने की वजह से वह बेहोश (गश खाकर) होकर जमीन पर गिर गई। प्रेमिका को लहूलुहान हालत में देखकर घबराए शादाब ने कमरे में ही प्रेमिका की चुन्नी का फंदा बनाया और फांसी पर लटक गया।
यह भी पढ़ें: Kolkata Police पर बड़ा एक्शन: विवादित सोशल मीडिया पोस्ट मामले में दो डिप्टी कमिश्नर सस्पेंड
सुबह जब खुली आंख, तो...
घटना के समय युवती कमरे में ही बेहोश पड़ी थी। सुबह जब उसे होश आया तो सामने का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। शादाब का शव फंदे पर लटक रहा था। युवती ने तुरंत हिम्मत जुटाकर शादाब को फंदे से नीचे उतारा और अपने परिचितों को फोन कर बुलाया। इसके बाद वे युवक को लेकर तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद शादाब को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद होटल संचालक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्मृति नगर पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। फिलहाल पुलिस ने होटल के उस कमरे को सील कर दिया है और वहां से उंगलियों के निशान (Fingerprints) व अन्य जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं जिसकी जांच जारी है।
