अरुण जेटली ने दुनिया को कहा अलविदा, सोशल मीडिया ने नम आंखों से दी श्रद्धांजली
punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2019 - 06:38 PM (IST)
नेशनल डेस्क: भाजपा के कद्दावर नेता अरुण जेटली ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में दोपहर 12 बजकर सात मिनट में अंंतिम सांस ली। भाजपा के संकटमोचक ने अपने बल पर देश के कई मसलों को सुलझाया था। उनके व्यक्तित्व और अनुभव का ही नतीजा है कि आज केवल भाजपा ही नहीं बल्कि पूरा देश उनके निधन से सदमे में है।
जहां एक ओर पूर्व वित्त मंत्री के निधन की खबर लगते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई तो वहीं सोशल मीडिया पर भी एक भूचाल सा आ गया। कुछ ही देर में ट्विटर पर #ArunJaitleyPassesAway ट्रेंड करने लगा जहां लोगों ने नम आंखों से भाजपा के चाणक्य को श्रद्धांजली दी।
लोगों ने जेटली की कुछ तस्वीरें भी शेयर की जो उनके राजनीतिक सफर को उजागर कर रही हैं।