सोशल मीडिया के बढ़ते ट्रेंड के बीच इंफ्लुएंसर्स की संख्या में इज़ाफा, हर महीने कमा रहें लाखों रुपए

punjabkesari.in Saturday, Apr 06, 2024 - 01:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत में लोग रोज औसतन 4 घंटे 40 मिनट सोशल मीडिया पर बिताते हैं। इंस्टाग्राम पर हर दिन औसतन 20 बार जाते हैं। जैसे-जैसे भारत में सोशल मीडिया यूजर्स और उनका समय बढ़ रहा है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स भी बढ़ रहे हैं। इंफ्लुएंसर मार्केटिंग फर्म कोफ्लुएंस की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में इंफ्लुएंसर मार्केटिंग इंडस्ट्री हर साल 30% की दर से बढ़ रही है। देश में इस वक्त 25-35 लाख कंटेंट क्रिएटर्स हैं।

PunjabKesari

इनमें से 1.5 लाख से 1.7 लाख मोनेटाइज्ड हैं। देश में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के मोनेटाइज्ड होने की रफ्तार भी 15-20% की दर से बढ़ रही है। हालांकि भारत में ज्यादातर लोग इसे पार्टटाइम के तौर पर ही करते हैं। देश में इंफ्लूएंसर्स हफ्ते में औसतन 10 घंटे सोशल मीडिया के काम में देते हैं। जबकि यूरोप-अमेरिका में हफ्ते में 39 घंटे तक इस पर समय देते हैं।

PunjabKesari

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय सोशल INFL मीडिया इंफ्लुएंसर्स आमतौर पर 20. हजार से 2 लाख रु. तक कमा रहे हैं। हालांकि सेलिब्रिटीज इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के 7-15 लाख रु. और पर 1 से 5 लाख रु. कमाते हैं। एक लाख से कम फॉलोवर्स वालों की कमाई इंस्टाग्राम पर 20 से 50 हज़ार रुपए होती है, जबकि यूट्यूब पर ये 20 से 39 हज़ार रुपए कमाते हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News