राधे मां ने ब्लैक मनी से खरीदा मुम्बई वाला घर!

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2015 - 03:38 AM (IST)

मुम्बई: खुद को देवी का अवतार बताने वाली सुखविंद्र कौर बब्बो उर्फ राधे मां एक बार फिर से विवादों में हैं। अब उनका मुम्बई स्थित घर विवाद की जड़ बना है। आरोप लगाया गया है कि यह घर काले धन से खरीदा गया है। 

धर्म रक्षक महामंच संस्था के अध्यक्ष रमेश जोशी ने मुम्बई के बोरीवली वैस्ट स्थित चिकुवाड़ी इलाके में स्थित इस बंगले और उसके निर्माण कार्य में गड़बडिय़ों को लेकर बी.एम.सी. कमिश्नर से शिकायत की है। 500 वर्गमीटर में बना यह बंगला राधे मां के बेटे हरजिंद्र मोहन सिंह के नाम पर है जिसे 2009 में खरीदे गए प्लाट पर बनाया गया था। 
 
शिकायतकत्र्ता ने आरोप लगाया कि बंगले का निर्माण म्यूनिसिपल कार्पोरेशन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अनधिकृत रूप से किया गया। आधिकारिक  तौर  पर इस प्लाट को खरीदने के लिए महज 1 करोड़ 65 लाख रुपए अदा किए गए। वास्तव में इसके लिए करीब 30 करोड़ रुपए ब्लैक मनी के तौर पर चुकाए गए।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News