10 Gram Gold 2035: आज 2 लाख का सोना खरीदें, 2035 में कितने का होगा? आंकड़े कर देंगे हैरान

punjabkesari.in Wednesday, Dec 10, 2025 - 02:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: अगर आप बीते 20–25 सालों में सोने की रफ्तार पर नजर डालें तो यह साफ दिखता है कि इस चमकती धातु ने हर दशक में अपनी कीमत कई गुना बढ़ाई है। जहां सन 2000 में 10 ग्राम सोना महज़ ₹4,400 में मिल जाता था, वहीं 2025 में यही कीमत बढ़कर करीब ₹1.30 लाख तक पहुंच चुकी है। यही कारण है कि लोग आज भी सोने को सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश मानते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है- अगर आज 2 लाख का सोना खरीदा जाए, तो 2035 में यह रकम कितनी हो सकती है और आपका मुनाफा कितना होगा?

अगर अभी 2 लाख रुपये का सोना खरीदा जाए, तो 2035 में यह रकम कितनी हो सकती है?

इसका जवाब पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आने वाले वर्षों में सोने की कीमत किस औसत गति से बढ़ती है। आम तौर पर सोना लंबे समय में 8% से 12% की दर से बढ़ता है। यही दर भविष्य की अनुमानित कीमत का आधार बनती है।

2035 में 2 लाख का सोना कितना हो जाएगा?

 यदि सोने की वृद्धि दर 8% वार्षिक रही (धीमी लेकिन स्थिर बढ़त)

  • आपकी 2 लाख रुपये की खरीदारी

  • 2035 में लगभग: ₹4.3 लाख

  • कुल लाभ: करीब ₹2.3 लाख

यदि सोना 10% की औसत गति से बढ़ा (सामान्य वेज़ बढ़त)

  • आपकी 2 लाख की रकम

  • 2035 में लगभग: ₹5.2 लाख

  • लाभ: लगभग ₹3.2 लाख

यदि अगले वर्षों में सोना तेज गति से 12% CAGR से बढ़ा (तेजी वाला परिदृश्य)

  • आपकी 2 लाख की कीमत

  • 2035 में: लगभग ₹6.2 लाख

  • फायदा: करीब ₹4.2 लाख

यानि अगले 10 सालों में आपका निवेश कम से कम दोगुना और अनुकूल परिस्थितियों में 3 गुना तक पहुंच सकता है।

क्या सोना 2035 तक और भी ऊंचाई छू सकता है?

कुछ वैश्विक रिसर्च और विश्लेषकों का मानना है कि अगर दुनिया में आर्थिक तनाव बढ़ता है या डॉलर कमजोर होता है, तो सोने की कीमतें तेज रफ्तार पकड़ सकती हैं।

  • कई रिपोर्ट्स के अनुसार 2030 तक सोना 2.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम भी छू सकता है।

  • कुछ आक्रामक अनुमान 7–7.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक की संभावना भी बताते हैं।

अगर स्थिति यही रही, तो 2035 तक आपका 2 लाख का निवेश 7–10 लाख रुपये या उससे अधिक भी हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News