भूल कर कभी कंप्यूटर के पुर्जो को न जलाएं, नहीं तो आपके साथ भी हो सकती है यह घटना

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2015 - 02:14 AM (IST)

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में आज घर के भीतर कंप्यूटर के कल पुर्जो को जलाकर चांदी निकालने के समय निकली जहरीली गैस से दम घुटने के कारण एक युवक की मृत्यु हो गयी जबकि दो महिलाओं की हालत गंभीर है।  

पुलिस के अनुसार जिगर कालोनी में निवासी मुर्तजा के मकान के ऊपरी हिस्से में फहीम का परिवार रहता है। खुर्जा निवासी कफिल ने कंप्यूटर के कलपुर्जे को जलाकर चांदी निकालने के लिए उसमें आग लगायी और तेजाब डाल दिया और उससे निकली जहरीली गैस के असर से कफिल ,फहीम और अलीशा की हालत बिगड गयी। गंभीर हालत में उपचार के लिए तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के दौरान खुर्जा निवासी कफिल (36)की मृत्यु हो गयी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News