दिल्ली की एम. गायत्री ने 99.2% मार्क्स हासिल कर बनी ऑल इंडिया टॉपर

punjabkesari.in Monday, May 25, 2015 - 04:29 PM (IST)

 नई दिल्ली: आज घोषित किए गए सीबीएसई के 12वीं के रिजल्ट्स में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी। इस बार दिल्ली की एम. गायत्री  ने 99.2% माक्र्स हासिल कर ऑल इंडिया टॉपर बनी हैं।गायत्री साकेत के न्यू ग्रीनफील्ड्स स्कूल की कॉमर्स स्ट्रीम की स्टूडेंट हैं। उन्होंने 500 में से 496 माक्र्स हासिल किए हैं।

 
गायत्री के मैथ्स, बिजनस स्टडीज और अकाउंट्स में पूरे 100 माक्र्स जबकि इंग्लिश और इकनॉमिक्स में 98-98 माक्र्स आए हैं। गायत्री के पिता सरकारी नौकरी करते हैं जबकि उनकी मां बैंकर हैं। गायत्री का कहना है कि वह सोशल मीडिया पर नहीं हैं। वह रोज 5 घंटे पढ़ती हैं। अब वह कॉलेज नहीं जाना चाहतीं बल्कि सीए करना चाहती हैं।
 
वहीं, नोएडा के ऐमिटी इंटरनैशनल स्कूल की छात्रा मैथिली मिश्रा ने 99त्न हासिल कर देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। उनके 500 में से 495 माक्र्स आए हैं। बता दें कि इस बार 87.5 प्रतिशत छात्राएं और 77 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News