मौसेरे भाई संग फुर्र हुई विवाहिता

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2015 - 08:21 PM (IST)

मुजफ्फरनगर (राकेश):  जिस पत्नी के लिए घर-बार ही नहीं मां-बाप तक को छोड़ दिया, वह मौसरे भाई संग अपने पति को छोड़ फुर्र हो गई। इसे लेकर पीड़ित जनकपुरी निवासी अभागे पति ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। मूल रूप से मेरठ में दौराला के निकट एक गांव निवासी पीड़ित पति ने पुलिस को बताया है कि उसका विवाह पांच वर्ष पूर्व हुआ था। जब उसकी पत्नी की सास ससुर से नहीं बनी तो उसने सभी से रिश्ता समाप्त कर अलग रहने का मन बना लिया।
 
पत्नी के प्रेम में वह भाई बहन और घर बार को छोड़कर यहां जनकपुरी में आकर किराए के मकान में रहने लगा। उसने बताया कि वह यहां नौकरी कर अपना परिवार पाल रहा था। इसी बीच उसकी पत्नी ने दो बच्चों को जन्म दिया। उसने परिवार की जिम्मेदारी बढऩे पर दिन रात मेहनत की। उसकी गैर मौजूदगी में उसके घर आने वाले उसके मौसेरे भाई ने उसकी पत्नी से सम्बन्ध बना लिए।
 
दोनों मौका पाकर घर से नकदी गहने लेकर आखिर एक दिन चंपत हो गए। जब उनके पैसे समाप्त हुए, तो उसकी पत्नी वापस उसके पास लौट आई और गलती की माफी मांगी। उसने सभी बातों को भुलाकर अपनी पत्नी को अपने साथ रखा। अब उसका आरोप है कि एक बार फिर उसकी पत्नी घर से नकदी गहने और बच्चों को लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News