मानवता फिर हुई शर्मसार: भ्रूण मिलने से फैली सनसनी

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2015 - 05:16 AM (IST)

गुडग़ांव(संजय): हमेशा गुलजार रहने वाली शहर की फिजा को बार बार हो रही भ्रूण हत्या से शर्मशार होना पड़ रहा हैं। शनिवार को एक बार फिर सुशांत लोक थाना क्षेत्र से पुलिस को 5 माह के एक नवजात का फेंका हुआ भ्रूण पाया गया। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वही पुलिस ने भ्रूण का पोस्टमार्टम कराकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। ज्ञात हो कि महज दिन पहले सिविल लाइन थाना पुलिस को इलाके से बैग में लिपटा हुआ एक ढाई माह का भ्रूण मिला था। जिसकों पंजाब केसरी ने ‘पॉली बैग में फेंकी गई वो लाडो तो नही’ नामक शिर्षक से प्रकाशित की थी।

खबर प्रकाशन के बाद जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग के भी होश उड़ गए थे। इसी बीच शनिवार को एक बार फिर से सुशांत लोक एरीया से पुलिस को भ्रूण मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। सुशांत लोक थाना पुलिस के मुताबिक उन्हें शिकायत मिली थी कि इलाके में भ्रूण देखा गया हैं जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News