मदद के बहाने महिला से किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2015 - 12:24 AM (IST)

बुलन्दशहर : छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव में भूसे की गठरी उठवाने के  बहाने एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी युवक वहां से फरार हो गया।  प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह बीती शाम अपने खेत से लौट रही थी तभी गांव का युवक सुरेश उसे रास्ते में मिला और उसने उसे देखते ही उससे भूसे की गठरी उठाने के लिए कहा। जब वह भूसे की गठरी उठाने के लिए गई तो उसने उसे खींच लिया और उसके  साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। 
 
पीड़ित महिला ने जब उसका विरोध किया तो आरोपी सुरेश ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी, जिसके चलते महिला ने शोर मचा दिया। शोर के चलते आरोपी युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पीड़ित महिला ने घर पहुंचकर आपबीती अपने परिजनों को सुनाई।
 पीड़ित महिला ने परिजनों के साथ थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है। समाचार लिखे जाने तक महिला ने बताया कि आरोपी पक्ष महिला पर समझौते का दबाव बना रहे हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News