कुमार के महिला संबंधों पर लोगों की भड़ास TWITTER पर

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2015 - 09:45 PM (IST)

नई दिल्ली: आप नेता कुमार विश्वास पर पार्टी के एक महिला कार्यकर्ता से संबंधों का आरोप लगने के बाद ट्वीटर पर लोगों ने जमकर उनकी अलोचना की। सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास की जमकर किरकिरी हो रही है। #ExposingKumarVishwas ट्विटर पर टॉप ट्रेंडिंग है। इस पर किए गए ट्वीट्स में कुमार विश्वास को निशाना बनाया गया है। कुछ लोगों ने कहा है कि अमेठी में हार के पीछे कुमार की यही हरकतें जिम्मेदार हैं। कुछ ट्वीट्स में कुमार की पत्नी के प्रति वफादारी और उनकी नैतिकता पर भी सवाल उठाए गए हैं। 

गौरतलब है कि कुमार विश्वास पर आरोप लगा है कि पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान अमेठी में उन्‍होंने एक महिला कार्यकर्ता के साथ अनैतिक रिश्‍ते बनाए। एक अंग्रेजी अखबार में इस बारे में खबर छपने के बाद सोशल मीडिया पर यह मुद्दा चर्चा में आया और इसे लेकर तरह-तरह के पोस्ट किए जाने लगे। उधर, कुमार विश्वास ने खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है।

एक ट्वीट में कहा गया है कि कुमार की हरकत के बाद यह साफ हो जाता है कि आम आदमी पार्टी में महिलाओं को लेकर क्या नजरिया है। एक अन्य ट्वीट में कहा गया है कि क्या ऐसे ही ‘आप’ महिलाओं की रक्षा करेगी। एक ट्वीट में कुमार का बचाव करते हुए कहा गया है कि जो लोग कुमार विश्वास पर आरोप लगा रहे हैं वे ओछी मानसिकता से ग्रसित हैं। इस ट्वीट का जवाब में एक अन्य ट्वीट से दिया गया है जिसमें कहा गया है कि क्या पत्नी को धोखा देना अच्छी मानसिकता का प्रतीक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News