इस तकनीक से गूंगों की भाषा को समझना होगा आसान (देंखे तस्वीरें)

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2015 - 10:00 PM (IST)

अंबाला: गूंगों की भाषा को समझना अब आम लोगों के लिए आसान हो जाएगा। जी हां, ये सच है। हरियाणा के अंबाला के गुरु नानक इंस्टीट्यूट के बी.टेक. इलेक्ट्रॉनिक्स अंतिम वर्ष में पढऩे वाले छात्र राहुल ने एक ऐसा दस्ताना तैयार किया है, जिसे पहनकर यदि कोई गूंगा व्यक्ति इशारा करेगा तो तुरंत उसका मतलब एक स्क्रीन पर नजर आ जाएगा।

इससे आसानी से पता चल जाएगा कि गूंगा व्यक्ति क्या कहना चाहता है।  इसके साथ-साथ इसमें एक स्पीकर भी लगा हुआ है, जिसमें उनकी साइन लेंग्वेज को सुना भी जा सकता है। उनके इस प्रोजेक्ट को दो जगह टेक्निकल फेस्ट में प्रथम पुरस्कार मिल चुका है।

राहुल ने बताया कि दस्ताना तैयार करने का खर्च 1500 रुपए है। अगर इसे बड़े स्तर पर बनाया जाता है तो इसकी लागत घटकर 800 रुपए हो सकती है। उन्होंने बताया कि गूंगा व्यक्ति यह दस्ताने पहनकर स्क्रीन को अपनी कमीज की जेब पर लगा सकता है। इसके बाद जो भी इशारा गूंगा व्यक्ति करेगा, उस इशारे के अनुसार स्क्रीन पर मैसेज लिखा आएगा। उसका कहना है कि लेक्चरर और प्रोफेसर ने इसे जल्द ही प्रोडक्ट के रुप में उतारने के बारे में सोचा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News