अब दिल्‍ली-कोलकाता के बीच दौड़ेगी 200 किमी. स्पीड से ट्रेन

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2015 - 03:42 PM (IST)

नई दिल्ली: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने अपने पहले रेल बजट में कई अहम घोषणाएं की। रेल मंत्री ने देश के तीन महानगरों दिल्‍ली, मुंबई और कोलकाता के बीच हाईस्पीड कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है। दिल्‍ली-कोलकाता और दिल्‍ली-मुंबई के बीच की नौ ट्रेनों की स्पीड बढ़ाकर 160 से 200 किमी तक की जाएगी। 

सुरेश प्रभु ने कहा कि हाई स्पीड ट्रेनों और हाई स्पीड कॉरिडोर से मेक इन इंडिया अभियान में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अन्य रूटों पर हाई स्पीड ट्रेनों की संभावानाओं का अध्ययन करने के लिए अध्ययन किया जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News