प्रेमी को मार पड़ते देख, प्रेमिका ने लगाई पति के सामने आग

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2015 - 10:36 PM (IST)

मध्यप्रदेश. मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक हैरतअंजेग मामला सामने आया है। प्रेम संबंध में जब प्रेमी फंस गया तो प्रेमिका के परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई की, यह सब प्रेमिका से देखा नहीं गया और उसने खुद को आग लगा ली। मामला जैसीनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवैध संबंधों के चलते एक महिला के परिजनों ने कथित प्रेमी के साथ जमकर मारपीट करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 
इस घटना से दुखी होकर कथित प्रेमिका महिला ने स्वयं को आग लगाकर घायल कर लिया। जानकारी के अनुसार जैसीनगर के पास सेमाढाना गांव में चार बच्चों की महिला सुमन को बबलू रैकवार नाम का व्यक्ति लगभग दो वर्ष पहले अपने साथ ले गया था। महिला के बच्चे उसके पति राकेश चढार के पास ही थे। लंबे अर्से के बाद जब महिला गांव में पहुंची तो महिला ने बच्चों को हासिल करने का प्रयास किया। इस बात को लेकर कहासुनी के बाद महिला के परिजनों ने बबलू के साथ जमकर मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  इसी बीच महिला सुमन ने भी स्वयं को आग लगा ली, इससे वह बुरी तरह झुलस गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News