मनचलों को पड़ा वॉलीबॉल खिलाडिय़ो को छेडऩा मंहगा, सरेआम जड़े थप्पड़

punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2015 - 11:54 AM (IST)

मेरठ: यूपी के मेरठ में दो युवकों को वॉलीबॉल खिलाडिय़ों को छेडऩा मंहगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि वॉलीबॉल खिलाडिय़ों ने पहले छेडख़ानी कर रहे युवकों की जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर लड़कियों के घरवाले भी थाने पहुंच गए। उन्होंने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए लड़कियों ने बताया कि वह चार बजे के करीब प्रैक्टिस करने स्टेडियम जा रही थी। 
 
चारों खिलाड़ी जब वन विभाग के ऑफिस के पास पहुंची, तभी स्टेडियम में ही खेलने वाले दो युवक खिलाड़ी वहां आ गए। उनमें से एक ने लड़कियों पर कमेंट कर छेडख़ानी शुरू कर दी। इसका लड़कियों ने विरोध करते हुए दोनों लड़कों को पकड़ लिया और उन पर थप्पड़ जडऩे शुरू कर दिए। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ छेडख़ानी का मामला दर्ज किया है। दूसरी तरफ पकड़े गए युवकों का इस मामलें में बोलते हुए कहा किमहिला खिलाड़ी झूठा आरोप लगा रही हैं। पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में जमकर बहस हो गई।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News