साक्षी महाराज के कड़े तेवर, मीडिया को निकालने के लिए बुलाई पुलिस

punjabkesari.in Tuesday, Jan 13, 2015 - 12:45 PM (IST)

नई दिल्ली: साक्षी महाराज के विवादित बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें कारण-बताओ नोटिस जारी किया है और उनसे स्पष्टीकरण मांगा है कि उनके बयान को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं शुरू की जाए। हाालंकि, मंगलवार सुबह साक्षी महाराज ने नोटिस के बारे में बयान देते हुए कहा कि उन्हें फिलहाल कोई नोटिस नहीं मिला है। अगर नोटिस मिलेगा तो हम पढ़े लिखे हैं जवाब जरूर देंगे।
 
वहीं, ताजा खबर के मुताबिक, साक्षी महाराज के समर्थकों द्धारा मीडियाकर्मियों से बदसलूकी करने की बात सामेन आ रही है। इतना ही नहीं बतााय जा रहा है कि साक्षी महाराज ने मीडिया को निकालने के लिए दिल्ली पुलिस को बुला लिया। 
 
बता दें कि भाजपा सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर नोटिस भेजा गया है और साक्षी को यह बताने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है कि ‘चेतावनी दिए जाने के बाद भी एेसे विवादित बयान क्यों देते रहे जो पार्टी की नीति के खिलाफ है।’ भाजपा सांसद प्रतिक्रिया देने के लिए तत्काल उपलब्ध नहीं हो पाए। साक्षी महाराज हाल में उस समय विवादों में आए थे जब उन्होंने हिन्दू महिलाओं से कम से कम चार बच्चे पैदा करने को कहा था। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News