Video: रामनवमी पर होगा रामलला का सूर्यतिलक, आप भी बन सकते हैं इस अद्भुत पल के साक्षी

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2024 - 12:24 AM (IST)

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार रामनवमी को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। लाखों श्रद्धालु रोजाना रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे हैं। इस बीच भक्त रामनवमी के दिन अब एक और अद्भुत घटना के साक्षी बनेंगे। यहां सूर्यवंशी भगवान राम के मस्तक पर स्वयं सूर्यदेव तिलक करेंगे। दरअसल, राम मंदिर में सूर्य अभिषेक का सफल परीक्षण किया गया है। यहां दर्पण के जरिए भगवान के मस्तक पर सूर्य ने तिलक किया है। वैज्ञानिकों के मौजूदगी में ठीक दोपहर 12:00 इस सूर्य तिलक का सफल परीक्षण किया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर आप भी भाव-विभोर हो जाएंगे।

4 मिनट तक दिखेगा अद्भुत नजारा 
बताते चलें कि रामनवमी के दिन यानी 17 अप्रैल को भगवान राम के ललाट की शोभा सूर्यदेव बढ़ाएंगे। राम जन्मोत्सव के मौके पर लगभग 4 मिनट तक भगवान सूर्य रामलला का तिलक करेंगे। इसके लिए सूर्य की किरणों को पहले अलग-अलग 3 दर्पणों के जरिए अलग-अलग एंगल में डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद इन किरणों को पीतल की पाइपों के जरिए आगे गुजारा जएगा। बताते चलें कि पीतल की पाइपों में क्षरण काम होता है, इसीलिए इस धातु का इस्तेमाल किया गया है। इसके बाद उन किरणों को लेंस के जरिए सीधे राम लला के मस्तिष्क पर डायवर्ट किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया 4 मिनट चलेगी। 

लाइव टेलिकास्ट भी किया जाएगा 
इस परीक्षण को 10 अप्रैल को किया गया था। हालांकि, इसका वीडियो अब सामने आया है। बताते चलें कि रामलला के गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठित होने के बाद यह पहली नवरात्रि है। लिहाजा, राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामनवमी की खास तैयारियां की हैं। इस कड़ी में राम नवमी के दिन रामलला का सूर्य तिलक अद्भुत और दिव्य होगा। बताजा जा रहा है कि इसका लाइव टेलिकास्ट प्रसार भारती करेगा। अयोध्या में इस घटना को देखने के लिए 100 से अधिक जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी।


अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अप्रैल की शुरुआत तक करीब डेढ़ करोड़ लोग रामलला के दर्शन कर चुके हैं। रामलला के दर्शन के लिए रोजाना 1 से 1.5 लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसमें करीब 1 लाख विदेशी पर्यटक हैं। रामनवमी पर 40 लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। लोगों से भी अपील की जा रही है कि अलग-अलग दिन दर्शन करें। राम नवमी पर 16, 17, 18 अप्रैल यानी तीन दिन तक राम मंदिर को 24 घंटे खोलने का फैसला पहले ही किया जा चुका है

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News