भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव जीतेगी: जावड़ेकर

punjabkesari.in Sunday, Jan 11, 2015 - 03:39 AM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज दावा किया कि 2019 में अगले आम चुनाव के पहले कम से कम 20 राज्यों में पार्टी की सरकारें होंगी तथा भाजपा न सिर्फ 2019 बल्कि 2024 के लोकसभा चुनावों में विजय हासिल करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज यहां महिला प्रैस कोर में महिला पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश में नौजवानों, छात्रों एवं महिलाओं की आकांक्षाओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से छुआ है उससे राजनीति बदल गई है। बाकी दलों और राजनेताओं को समझना होगा कि अब देश की आकांक्षाएं ही देश की राजनीति बन गई हैं। जावड़ेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री जिम्मेदारियों से नहीं भागते।  
 
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और झारखंड के चुनावी परिणामों से साफ हो गया है कि देश में मोदी और उनकी राजनीति एवं शासन नीति को कितना समर्थन मिल रहा है। इससे साफ है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी को बहुमत प्राप्त होगा। जावड़ेकर ने बताया कि उनका मंत्रालय पूर्वोत्तर, उत्तरी और दक्षिणी भारत में सघन वनीकरण एवं कार्बन उत्सर्जन पर काबू पाने के लिए भारतीय वन सेवा एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ ही पर्यावरण वैज्ञानिकों में मध्य वय यानी 35 से 45 वर्ष आयु वर्ग के अधिकारियों के लिए 3 अलग-अलग चिंतन शिविर आयोजित करेगा।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News