फिर मद्दगार बनकर सामने आई सेना, भूस्खलन में फंसे 150 लोगों को निकाला

punjabkesari.in Friday, Jul 27, 2018 - 11:59 AM (IST)

जम्मू: पुंछ के ऐतिहासिक मुगल रोड पर फंसे हुए लोगों को मद्द का हाथ देते हुये सेना ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। मुगल रोड पर 40 वाहन फंसे हुए थे जिनमें करीब 150 यात्री थे। भारी बारिश के बाद सडक़ मार्ग पर लैंडस्लाइड हो गया जिससे पांच घंटे तक सडक़ बाधित रही। फिलहाज किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।


जानकारी के अनुसार सेना न सिर्फ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला बल्कि लोगों को चाय नाश्ता भी दिया। अथक प्रयासों के बाद वीरवार मध्यरात्रि को जाकर मुगल रोड पर यातायात बहाल हो सका। इस काम में सेना ने पूरा योगदान दिया और कंधे से कंधा मिलाकर सडक़ मार्ग को फिर से शुरू करवाया।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Related News