Heavy Rain Alert: देश के इन 22 राज्यों में आंधी और बारिश दिखाएंगे अपना तांडव, IMD का बड़ा अलर्ट जारी

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 09:27 AM (IST)

Heavy Rain Alert : भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से परेशान देशवासियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार सुस्त पड़ा दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। अगले 3 से 4 दिनों के भीतर मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और बिहार के शेष हिस्सों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई नए इलाकों में तेजी से दस्तक देगा। वहीं मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (आंधी) चलने की भी संभावना है।

PunjabKesari

27 से 29 जून के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। वहीं 28 जून को असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में अत्यंत भारी बारिश (Extremely Heavy Rainfall) हो सकती है।बात करें अगर पहाड़ी राज्यों की तो यहां के उत्तराखंड में अगले 3-4 दिनों में मानसून आगे बढ़ेगा। देहरादून, नैनीताल समेत कई जिलों में 29 जून से 1 जुलाई के बीच भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। वहीं हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी 30 जून और 1 जुलाई को तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटा) के साथ व्यापक बारिश के आसार हैं।

PunjabKesari

Delhi-NCR आंधी के साथ बौछारें संभव

राजधानी दिल्ली में आज मौसम का मिजाज बदल सकता है। दोपहर या शाम के वक्त 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने, बिजली कड़कने और हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। 27 जून को भी मौसम ऐसा ही रहेगा, जबकि 28 जून को बारिश की संभावना कम है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और सवारी गाड़ी की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 1 गंभीर

अगर बात करें उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, आगरा, मेरठ और बरेली सहित यूपी के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में अगले 3-4 दिनों तक लू (Heatwave) का प्रकोप भी जारी रहेगा। 29 जून से 1 जुलाई के बीच पूरे प्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ेगा।

PunjabKesari

राजस्थान के मरुधरा में 26 जून से 1 जुलाई के बीच मौसम पलटी मारेगा। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर समेत कई हिस्सों में 30 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है। बिहार में आज मौसम मिलाजुला रहेगा। कुछ इलाकों में आंधी-बारिश और आकाशीय बिजली (वज्रपात) का अलर्ट है तो वहीं दक्षिण बिहार के कुछ जिले अभी भी गर्मी और लू की चपेट में रह सकते हैं। वहीं झारखंड में अगले दो दिनों तक लू का असर दिखेगा लेकिन 28 जून से लेकर 1 जुलाई के बीच पूरे झारखंड में अच्छी मानसूनी बारिश होने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News