Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटों में होगी भारी बारिश, IMD ने इन जगहों में जारी किया Red और Orange Alert
punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 02:36 PM (IST)
Heavy Rain Alert: देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब पूरी तरह एक्टिव मोड में आ चुका है। इसी बीच IMD ने बारिश को लेकर आज का अलर्ट जारी किया है। आज कई राज्यों में गरज- चमक के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं देश भर के मौसम का ताजा हाल:
इन राज्यों में होगी 'बेहद भारी' बारिश
मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। 4 जुलाई को इन इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इसका सबसे ज्यादा असर गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश और ओडिशा में होगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में भी बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR में जारी हुआ 'येलो अलर्ट'
दिल्ली-NCR में भी बारिश को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी हुआ है। ऐसी उम्मीद है कि इस बारिश से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिल सकती है।
<
Vasai–Virar, Maharashtra: Normal life has been affected by continuous rainfall as heavy showers continue across the city. Following the India Meteorological Department (IMD) issuing a Red Alert for Palghar district, District Collector Indu Rani Jakhar has ordered the closure of… pic.twitter.com/VOQV6pr54L
— IANS (@ians_india) July 3, 2026
>
मुंबई में जलभराव, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का खतरा
बात मुंबई की करें तो यहां पर ठाणे, पालघर और रायगढ़ में लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। IMD ने मुंबई और उसके आस- पास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी क्षेत्र जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई जगहों पर लैंड स्लाइड के चलते रास्ते भी बंद हो सकते हैं। इस लिए लोगों को और पर्यटकों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।
अन्य राज्यों का हाल
पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पूर्वोत्तर (North East) के राज्यों में भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों के दौरान आकाशीय बिजली गिरने और तेज आंधी चलने की संभावना है, इसलिए लोग बिना वजह घरों से बाहर न निकलें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
