19 April Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट में मची हलचल, जानें आज पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़े या घटे? देखें Latest List

punjabkesari.in Sunday, Apr 19, 2026 - 01:46 PM (IST)

19 April Petrol Diesel Price : मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से भारत में कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंताएं गहरी हो गई हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज 19 अप्रैल, रविवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन प्राइवेट कंपनियों और प्रीमियम फ्यूल के दाम आसमान छू रहे हैं।

भारत में कच्चे तेल की आवक होगी प्रभावित 

ईरान और अमेरिका के बीच चल रही तनातनी के कारण 'होर्मुज स्ट्रेट' (Hormuz Strait) को फिर से बंद कर दिया गया है। इस रास्ते से भारतीय जहाजों की आवाजाही भी रुक गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह रास्ता लंबे समय तक बंद रहा तो भारत में कच्चे तेल की आवक प्रभावित होगी जिससे आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ सकते हैं और सप्लाई का संकट खड़ा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: सावधान! खेलने की उम्र में बच्चों को लग रही दिल की बीमारी, AIIMS की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

प्राइवेट-प्रीमियम पेट्रोल के दाम ने तोड़े रिकॉर्ड

जहां सरकारी दरें स्थिर हैं वहीं प्राइवेट कंपनियां और प्रीमियम ग्रेड पेट्रोल के दाम काफी अधिक हैं:

शेल इंडिया (Shell): 1 अप्रैल को हुई भारी बढ़ोतरी के बाद आज शेल का पेट्रोल ₹119.85 और डीजल ₹123 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, 'पावर पेट्रोल' ₹129.85 और प्रीमियम डीजल ₹133 तक पहुंच गया है।

इंडियन ऑयल (IOCL) XP100: हाई-स्पीड XP100 पेट्रोल का रेट ₹160 प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर है।

नायरा (Nayara): मार्च में कीमतों में बढ़ोतरी के बाद यहां भी रेट ऊंचे बने हुए हैं।

PunjabKesari

सरकारी तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने साल 2022 के बाद से कीमतों में कोई बड़ा उछाल नहीं आने दिया है। इसके विपरीत, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की अस्थिरता का सीधा असर प्राइवेट कंपनियों के रेट्स पर दिख रहा है जहां पेट्रोल सरकारी रेट से ₹20-25 तक महंगा मिल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News