मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति पर लगा आरोप, CPWD कर्मचारियों को घर में बनाया बंधक

punjabkesari.in Saturday, Sep 10, 2016 - 06:19 PM (IST)

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति पर आशीष सिंह पर सीपीडब्लूडी के दो कर्मचारियों ने घर में बंधक बनाने का गंभीर आरोप लगा है। अनुप्रिया पटेल के पति पर आरोप है कि उन्होंने पहले घर में चल रहे काम को लेकर कर्मचारियों से बहस की और बाद में कमरे में बंद कर दिया। 

ठेकेदार ने लगाया आरोप
निर्माण कार्य करवा रहे ठेकेदार ने बाद में मीडिया को बताया कि निर्माण के लिए जरूरी कुछ टाइल्स समय से नहीं पहुंची थी जिस पर नाराज होकर उनके सहयोगियों ने दोनों इंजीनियरोंं को एक कमरे में बंद कर दिया। अनुप्रिया के पति आशीष सिंह उस समय घर में ही मौजूद थे। उन्होंंने बताया कि जब वे बाहर आए तब कुछ लोग मजदूरों के साथ हाथापायी कर रहे थे।

आशीष ने आरोपों को नकारा
वहीं दूसरी ओर आशीष ने बंधक बनाने के आरोपों को सिरे से नकार दिया। उनका कहना था कि वो कमरे में थे जब कहासुनी की आवाज आई। काम में ढिलाई को लेकर मंत्री जी के मातहत उन कर्मचारियों से बात कर रहे थे। किसी को बंधक नहीं बनाया गया।
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News