अनुपम खेर ने कर्नल पुरोहित की वर्दी वाली फोटो की शेयर, लिखा-वापस आपका स्वागत
punjabkesari.in Thursday, Aug 31, 2017 - 01:43 PM (IST)
नई दिल्ली: मालेगांव धमाके के आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित हाल ही में जमानत पर रिहा हुए हैं। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने भारतीय सेना की वर्दी में अपना फोटो जारी किया है। पुरोहित की इस वर्दी वाली फोटो को अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर पर शेयर किया है। खेर ने फोटो के साथ लिखा, भारतीय सेना की वर्दी में वापस आपको देखना अच्छा लगा। लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित वापस आपका स्वागत है, जय हो।
Welcome back Lt. Col. Purohit. Nice to see you back in the Indian army uniform. Jai Ho.🇮🇳 pic.twitter.com/M1UG2vlSZ0
— Anupam Kher (@AnupamPkher) August 30, 2017
2008 मालेगांव धमाके में हुए मालेगांव विस्फोट में सात लोगों की मौत हुई थी। पुरोहित पर बम सप्लाई करने का इल्जाम है और वे मुंबई की तलोजा जेल में बंद थे। वहीं जेल से बाहर आने पर उन्होंने देश सेवा करनी की इच्छा जताई थी। पुलिस ने उन्हें सेना को सौंप दिया था। वहीं बेल पर बाहर हुए पुरोहित को अदालत ने इस हिदायत के साथ जमानत दी कि वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे।