भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की एक और सूची

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 09:25 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर को मध्य प्रदेश की मुरैना लोक सभा सीट से,जयंत सिंहा को झारखंड की हजारीबाग सीट से तथा श्रीपद यशो नाइक को गोवा उत्तर सीट से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। 

केन्द्रीय मंत्री उमा भारती को चुनाव मैदान में नहीं उतारा गया है और उन्हें पार्टी संगठन में जिम्मेदारी सौंपते हुए उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा ने शनिवार रात अपने लोकसभा उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की और इसके साथ ही पार्टी ने अब तक 286 प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। तोमर को इस बार मुरैना सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है जबकि पिछली बार वह ग्वालियर सीट से निर्वाचित हुए थे।
PunjabKesari
हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से सांसद अनुराग ठाकुर को फिर इसी सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह को जबलपुर सीट से टिकट दिया गया है।
PunjabKesari
भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने यहां पार्टी मुख्यालय में छठी सूची जारी करते हुए कहा कि भारती ने इस बार चुनाव न लडऩे और पार्टी संगठन के लिए काम करने की इच्छा जतायी थी जिसे स्वीकार करते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News