अन्ना ने आज ही के दिन खत्म किया था अपना भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन
punjabkesari.in Monday, Apr 09, 2018 - 03:45 PM (IST)

नई दिल्ली: अन्ना हजारे ने हाल ही में दिल्ली में किसानों के हित में अनशन किया तो उनके 2011 के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की याद ताजा हो गई। अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के तख्तो ताज तक पहुंचने का रास्ता इसी आंदोलन से निकला था। अन्ना ने नौ अप्रैल को ही इस आंदोलन को समाप्त किया था। वर्ष 2003 का वह मंजर बहुत से लोगों को याद होगा, जब इराक के तानाशाह शासक सद्दाम हुसैन के शासन का अंत हुआ था और लोगों ने बगदाद के फिरदौस चौराहे पर लगी सद्दाम की मूर्ति को गिरा डाला था। इतिहास में वह घटना भी 9 अप्रैल की तारीख में दर्ज है। नौ अप्रैल साल का 99वां दिन है और अब साल के 266 दिन बाकी हैं।
देश-दुनिया में 9 अप्रैल की कुछ खास घटनाएं इस प्रकार हैं।
1669 : मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।
1860 : पहली बार मनुष्य की आवाज रिकार्ड की गई ।
1953 : वार्नर ब्रदर्स ने ‘हाउस ऑफ वैक्स’ शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रर्दिशत की।
1965 : कच्छ के रण में भारत पाक में युद्ध छिड़ा।
1988 : अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए।
2002 : बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को हिस्सा लेने की अनुमति मिली।
2003 : इराक को सद्दाम की तानाशाही से मुक्ति मिली।
2005 : प्रिंस चार्ल्स ने कैमिला से विवाह किया।
2008 : नेपाल में संविधान सभा के लिए मतदान हुआ।
2010 : श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम अलायंस ने 225 सीटों वाली संसद में 117 सीटें जीतीं।
2011 : सरकार द्वारा लोकपाल कानून बनाने की मांग मान लेने के बाद अन्ना हजारे ने 95 घंटे से जारी आमरण अनशन समाप्त कर दिया। 9 अप्रैल के दिन को जार्जिया में डे ऑफ नेशनल यूनिटी के तौर पर मनाया जाता है जबकि ट्यूनीशिया में यह दिन शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।