Anand Mahindra : आलीशान जिंदगी जीते हैं आनंद महिंद्रा, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक
punjabkesari.in Tuesday, Aug 15, 2023 - 04:11 PM (IST)

नेशनल डेस्क: 'महिंद्रा एडं महिंद्रा ग्रप' के मालिक आनंद महिंद्रा एक बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं। देश में शायद कोई ऐसा होगा जो शायद उन्हें जानता नहीं होगा। आनंद महिंद्रा अपने कामकाज के साथ-साथ सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहते हैं, आए दिन कुछ न कुछ दिलचस्प बातें शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा आनंद महिंद्रा लोगों की मदद के लिए भी आगे रहते हैं। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कारोबार शुरू करने वाले आनंद महिंद्रा का महिंद्रा ग्रुप का बिजनेस आज 100 से अधिक देशों में फैला हुआ है, इसमें कुल134 कंपनियां रजिस्टर हैं। आइए जानते हैं इतने बड़े बिजनेसमैन की कुल संपत्ति कितनी है।
आनंद महिंद्रा साल 2012 से महिंद्रा ग्रुप चेयरमैन है। फोर्ब्स के अनुसार, आनंद महिंद्रा की कुल संपत्ति 2.4 बिलियन डॉलर यानी 17,000 करोड़ रुपये है। भारत में अरबपतियों को लिस्ट में आनंद महिंद्रा का नाम 91वें स्थान पर आता है और पूरी दुनिया में वह 1435वें स्थान पर हैं।
आनंद महिंद्रा लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके पास देश और विदेशों में करोड़ो रुपए की संपत्ति है। मुंबई में उनका लग्जरी घर है। आनंद महिंद्रा देश और विदेश में यात्रा के लिए प्राइवेट जेट का इस्तेमाल करते हैं।
आनंद महिंद्रा का जन्म 1 मई 1955 को हुआ था। हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रेजुएशन करने केबाद 1981 में मैनेजमेंट ट्रेनी के रुप में महिंद्रा यूजीन स्टील कंपनी को ज्वाइन किया था। 1989 में आनंद महिंद्रा, महिंद्रा यूजीन स्टील कंपनी के डायरेक्टर बने। महिंद्रा एंड महिंद्रा में उन्होंने साल 1991 में बतौर डिप्टी एमडी ज्वाइन किया था। आनंद महिंद्रा एक बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके पास दुनिया की कई बेहतरीन गाड़ियों का कलेक्शन हैं।
आनदं महिंद्रा सिर्फ और सिर्फ अपनी कंपनी की बनाई हुई कारों का इस्तेमाल करने के लिए जाने जाते हैं। उनका मानना है कि अगर वह ही अपनी कंपनी की गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो फिर ग्राहक ऐसा कैसे करेंगे। आनदं महिंद्रा के पास Mahindra Scorpio CLassic, Mahindra XUV 700, Mahindra Alturas G4, Mahindra Scorpio N और Mahindra Thar जैसी कई शानदार गाड़ियां हैं।