5,863 करोड़ की संपत्ति, लॉटरी किंग की पत्नी तमिलनाडु चुनाव की सबसे अमीर प्रत्याशी, जानें कौन है लीमा रोज मार्टिन

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 02:45 PM (IST)

Leema Rose Networth: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में लालगुडी विधानसभा क्षेत्र से अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (AIADMK) की उम्मीदवार और सैंटियागो मार्टिन की पत्नी लीना रोज़ ने 6 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने 1,048 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, जिससे वह चुनाव में सबसे धनी उम्मीदवार बन गई हैं।

लीना ने अपने नामांकन पत्र में परिवार की भी कुल संपत्ति 5,863 करोड़ रुपए घोषित की है। वह तिरुचिरापल्ली जिले के लालगुडी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं। चुनाव अधिकारियों को सौंपे गए हलफनामे के अनुसार, लीना रोज़ ने अपने नाम पर 139 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 910 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति घोषित की है।

PunjabKesari

'लॉटरी किंग' है लीना रोज़ के पति
उनके वित्तीय खुलासे उन्हें चुनाव में भाग लेने वाले High-End property वाले उम्मीदवारों की सूची में सबसे ऊपर रखते हैं। उनके पति, सैंटियागो मार्टिन, जो 'Lottery King' के नाम से जाने जाते हैं, परिवार की संपत्ति में एक बड़ा हिस्सा रखते हैं। उन्होंने 3,262 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 887 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति घोषित की है। दंपति के बेटे Jose Tyson Martin ने भी पर्याप्त संपत्ति की जानकारी दी है, जिसमें 225 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 439 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

उनके बेटे जोस मार्टिन की 665 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का उल्लेख भी उनके नामांकन पत्र में किया गया है। हलफनामे में परिवार की इनकम का भी विवरण दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि लीमा रोज़ ने पिछले Financial Year में 9.82 करोड़ रुपये कमाए, जबकि उनके पति ने 11.39 करोड़ रुपए की आय दर्ज की। नकदी के मामले में, उनके पास 5 लाख रुपये हैं, जबकि उनके पति के पास 56 लाख रुपए हैं।

PunjabKesari

गहरों का विवरण
घोषणा में कीमती धातुओं और रत्नों में उनकी संपत्तियों का भी ब्यौरा दिया गया है। लीमा रोज़ के पास 19,233 ग्राम सोना, 1,31,813 ग्राम चांदी, 1,217 कैरेट हीरे और 32 ग्राम प्लैटिनम है। उनके पति के पास 281 ग्राम सोना और 20,974 ग्राम चांदी है, जबकि उनके बेटे के पास आभूषणों सहित 326 ग्राम सोना और 60,380 ग्राम चांदी है। पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो लीमा रोज ने यह भी खुलासा किया है कि उनके खिलाफ फिलहाल चार आपराधिक मामले लंबित हैं।
 
परिवार के दो अन्य सदस्य भी लड़ रहे विधानसभा चुनाव  
दिलचस्प बात यह है कि लीमा रोज के अलावा, Martin परिवार के दो अन्य सदस्य तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। सैंटियागो मार्टिन के सबसे बड़े बेटे, चार्ल्स जोस मार्टिन, जिन्होंने लच्चिया जननायगा काची पार्टी बनाई और NDA के साथ गठबंधन किया, आगामी पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में कामराज नगर और नेल्लीथोपे निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं।

PunjabKesari

santiago martin के दामाद, आधव अर्जुन, चेन्नई के विल्लीवाक्कम निर्वाचन क्षेत्र से विजय की तमिलगा वेट्री कज़गम पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए चुनाव लड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग (ECI) की चुनावी बांडों के माध्यम से राजनीतिक दलों को धन देने वाले दानदाताओं की सूची में शीर्ष पर आने के बाद सैंटियागो मार्टिन सुर्खियों में आए थे।

ECI के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2019 से फरवरी 2024 के बीच, Martin की फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज ने AITC को 542 करोड़ रुपये, DMK को 503 करोड़ रुपये, YSRCP को 154 करोड़ रुपये, BJP को 100 करोड़ रुपये, INC को 50 करोड़ रुपये और अन्य राजनीतिक दलों को 19 करोड़ रुपये का दान दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News