Trump vs Modi: ट्रंप लेते हैं संडे की छुट्टी, जानिए PM मोदी को मिलती हैं कितनी छुट्टियां?

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 06:10 PM (IST)

Trump vs Modi: हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड की वीकली ऑफ चर्चा में आई थी। ऐसा कहा जा रहा है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति का वीकली ऑफ रद्द कर दिया गया है। इसी के साथ लोगों ने अब भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी की तुलना शुरु कर दी है। उनके मन में पीएम मोदी की वीकली से जुड़े सवाल उठने शुरु हो गए हैं। तो आइए जानते हैं कि भारत के प्रधानमंत्री को साल में कितनी छुट्टियां मिलती हैं?

क्या कहता है प्रोटोकॉल?

आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में प्रधानमंत्री के अवकाश के लिए कोई आधिकारिक नियम पुस्तिका या 'लीव पॉलिसी' नहीं है। एक नियमित सरकारी कर्मचारी के विपरीत, प्रधानमंत्री का पद एक 'निरंतर जिम्मेदारी' माना जाता है। तकनीकी और संवैधानिक रूप से, देश का प्रधानमंत्री 24 घंटे और 365 दिन ड्यूटी पर माना जाता है।

पीएम मोदी का 'नो लीव' रिकॉर्ड

आधिकारिक आंकड़ों और RTI से मिली जानकारियों के मुताबिक, साल 2014 में सत्ता संभालने के बाद से PM मोदी ने अब तक एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली है। 12 साल से अधिक के कार्यकाल में उन्होंने बिना किसी आधिकारिक ब्रेक के शासन संभाला है। इस दौरान वे 3000 से ज्यादा सार्वजनिक कार्यक्रमों, अंतरराष्ट्रीय दौरों और नीतिगत बैठकों में शामिल हो चुके हैं।

18 से 19 घंटे का होता है वर्किंग शेड्यूल

रिपोर्ट्स बताती हैं कि पीएम मोदी का दैनिक कार्यक्रम लगभग 18 से 19 घंटे लंबा होता है। उनके लिए दिवाली या होली जैसे त्योहार भी पर्सनल छुट्टी नहीं, बल्कि आधिकारिक कर्तव्यों का हिस्सा होते हैं। (जैसे सैनिकों के साथ दिवाली मनाना)।

सिर्फ मोदी नहीं, यह परंपरा पुरानी है

यह 'नो-हॉलिडे' कल्चर सिर्फ वर्तमान प्रधानमंत्री तक सीमित नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान भी यही देखा गया था कि प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए आधिकारिक रूप से छुट्टियां लेने का कोई रिवाज नहीं है।

भारत बनाम अमेरिका: दो अलग सिस्टम

अमेरिकी राष्ट्रपति के पास निर्धारित ब्रेक और वीकेंड की सुविधा होती है (हालाँकि संकट के समय वे भी काम पर लौट आते हैं), लेकिन भारतीय व्यवस्था में प्रधानमंत्री की भूमिका को एक ऐसी सेवा माना जाता है जो कभी नहीं रुकती।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News