18 राज्यों में कराए गए सर्वे में सामने आई शर्मनाक तस्वीर

punjabkesari.in Wednesday, Oct 03, 2018 - 12:13 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत में 20,500 से अधिक लोग सिर पर मैला ढोने के काम में लगे हैं। इनमें से करीब 6000 लोग उत्तर प्रदेश में हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 18 राज्यों में किए किए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले सर्वेक्षण में देश में 13,770 लोगों के सिर पर मैला ढोने के काम में लगे होने का अनुमान लगाया गया था। 
PunjabKesari
यह सर्वेक्षण 2014-17 के दौरान किया गया था और राज्यों ने आंकड़े उपलब्ध कराए थे।  गुजरात, केरल, महाराष्ट्र जैसे कुछ राज्यों ने अपने यहां सिर पर मैला ढोने के काम में किसी के भी लगे होने से इनकार किया था लेकिन नवीनतम सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि इन राज्यों में सिर पर मैला ढोने की प्रथा जारी है। अधिकारियों के अनुसार नवीनतम सर्वेक्षण फरवरी में शुरु हुआ था और अब भी यह जारी है। इसमें 18 राज्यों के 170 जिले  शामिल होंगे। नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कोरपोरेशन (एनएसकेएफडीसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नवीनतम सर्वेक्षण में 18 राज्यों में सिर पर मैला ढोने वाले 20,596 लोगों की पहचान की गयी है। 

PunjabKesari
उत्तर प्रदेश में ऐसे 6,126 महाराष्ट्र में ऐसे 5,269 तथा कर्नाटक में ऐसे 1744 लोग हैं। सीवरों और सेप्टिक टैंक की खतरनाक सफाई की रोकथाम पर अखिल भारतीय कार्यशाला  में इस सर्वेक्षण के निष्कर्षों पर चर्चा हुई। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को इसका उद्घाटन किया है। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News