आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया थायराइड को कंट्रोल करने के लिए खाएं ये चीजें, आज ही डाइट में कर लें शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Jan 21, 2026 - 05:35 PM (IST)

नेशनल डेस्क : थायराइड ग्रंथि गले के सामने तितली के आकार की होती है और यह शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। थायराइड इंबैलेंस होने पर शरीर की मेटाबॉलिज्म और कई अन्य कार्यप्रणालियों पर असर पड़ता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार, कुछ सुपरफूड्स थायराइड को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं 15 ऐसे फायदेमंद खाद्य पदार्थ।

थायराइड कंट्रोल करने वाले 15 सुपरफूड्स

1. ब्राजील नट्स – सेलेनियम से भरपूर, T4 को T3 में बदलने में मदद करते हैं। रोज सुबह 2–3 नट्स खाएं।

2. कद्दू के बीज – जिंक से भरपूर, हार्मोन एक्टिवेशन में मदद करते हैं। रोज 1 चम्मच खाएं।

3. सूरजमुखी के बीज – विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर, इंफ्लेमेशन कम करते हैं। रोज 1 चम्मच।

4. आंवला – विटामिन सी से भरपूर, इम्यूनिटी और एनर्जी बढ़ाता है। ताजा या जूस के रूप में लें।

यह भी पढ़ें - डाॅक्टर ने बताया हफ्ते में इतनी बार खाना चाहिए मटन, ज्यादा सेवन से हो सकती है दिल की गंभीर बीमारियां

5. नारियल – नेचुरल फैट, मेटाबॉलिज्म और एनर्जी बढ़ाता है। खाने में या पानी के रूप में लें।

6. मखाना – सेलेनियम से भरपूर, वेट मैनेजमेंट और थायराइड बैलेंस में मदद करता है। भूनकर या खीर में खाएं।

7. हर्बल टी – ब्लू पी फ्लावर टी, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स देती है। रोज 1 कप।

8. घी – पाचन सुधारता है और हार्मोनल बैलेंस में मदद करता है। रोजाना 2–3 बूंदे।

9. मूंग दाल – पचाने में आसान, मसल स्ट्रेंथ और एनर्जी बढ़ाती है। हफ्ते में 3 बार खाएं।

10. खजूर – हार्मोनल बैलेंस और एनर्जी बढ़ाता है। दिन में 2–3 खजूर खाएं।

11. करी पत्ते – एंटीऑक्सीडेंट्स और कैल्शियम से भरपूर। सब्जी या चटनी में इस्तेमाल करें।

12. मोरिंगा – आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर। सब्जी या पाउडर के रूप में लें।

13. पिस्ता – स्ट्रेस, मूड स्विंग और इन्सोमनिया कम करता है। रोज 1 चम्मच।

यह भी पढ़ें -  कैंसर विशेषज्ञ की चेतावनी, अगर 3 हफ्तों से ज्यादा बने रहें ये 2 लक्षण तो हो सकता है गले का कैंसर

14. अनार – इंफ्लेमेशन कम करता है, फर्टिलिटी और हार्ट हेल्थ में मदद करता है। हफ्ते में 1–2 बार।

15. धनिया के दाने – पाचन सुधारते हैं और शरीर को डिटॉक्स करते हैं। पानी बनाकर पी सकते हैं।

इन सुपरफूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर थायराइड से जुड़ी परेशानियों को कंट्रोल किया जा सकता है। नियमित सेवन और संतुलित आहार थायराइड बैलेंस बनाए रखने में मददगार होता है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News