Diabetes Awareness : सिर्फ चीनी नहीं... डाॅक्टर ने बताया डायबिटीज होने के ये हैं 5 मुख्य कारण

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 01:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क : डायबिटीज एक ऐसा रोग है जिसमें ब्लड शुगर लेवल सामान्य से अधिक हो जाता है। यह किसी भी टाइप की हो, लंबे समय तक ब्लड शुगर बढ़ा रहने से शरीर में कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि डायबिटीज सिर्फ ज्यादा चीनी खाने की वजह से होती है, लेकिन यह बिल्कुल सही नहीं है।

डायबिटीज होने के 5 मुख्य कारण

डाॅक्टर के अनुसार, डायबिटीज के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अधिकांश लोग इसका सही कारण नहीं जानते। इसके मुख्य कारण इस प्रकार हैं :

1. इंसुलिन रेजिस्टेंस

इंसुलिन रेजिस्टेंस डायबिटीज का सबसे बड़ा कारण है। जब इंसुलिन सही तरीके से काम नहीं करता, तो ब्लड शुगर नियंत्रित नहीं रहता। खाने के बाद भारीपन, नींद आना और दिमाग में फॉग जैसी स्थिति इंसुलिन रेजिस्टेंस के संकेत हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें - दिन में होगा अंधेरा... इस दिन लगेगा साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण

2. पेट की चर्बी और फिजिकल इनएक्टिविटी

पेट में जमा अतिरिक्त चर्बी डायबिटीज का खतरा बढ़ाती है। पेट की चर्बी हार्मोन रिलीज करती है जो इंसुलिन के काम में बाधा डालते हैं। इसके साथ ही फिजिकली निष्क्रिय जीवनशैली भी डायबिटीज का कारण बन सकती है।

3. हाई कार्ब वाले भोजन

बार-बार हाई कार्ब फूड्स खाने से पैनक्रियाज लगातार इंसुलिन रिलीज करता है और थक जाता है। अगर हर 2–3 घंटे में लगातार कुछ न कुछ खाया जाए तो इंसुलिन का स्तर असंतुलित हो सकता है।

4. नींद की कमी और तनाव

पूरा आराम न लेना और ज्यादा तनाव लेना भी डायबिटीज का खतरा बढ़ाते हैं। नींद की कमी और स्ट्रेस से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जो इंसुलिन के काम को प्रभावित करता है।

5. जेनेटिक कारण

अगर परिवार में किसी को डायबिटीज रही है, तो जोखिम बढ़ जाता है। यह रोग जेनेटिक्स के कारण भी फैल सकता है।

यह भी पढ़ें - 3-4 महीने बाद AC ऑन करने जा रहे हैं? तो सबसे पहले कराएं ये जरूरी काम

डायबिटीज के शुरुआती लक्षण

डायबिटीज के शुरुआती लक्षण पहचानना बहुत जरूरी है ताकि समय रहते इलाज शुरू किया जा सके। इसके सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं:

  • बार-बार प्यास लगना
  • बार-बार पेशाब आना
  • शरीर में लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना
  • देखने में दिक्कत, धुंधला नजर आना
  • चोट लगने पर घाव जल्दी भरना मुश्किल होना
  • बार-बार अलग-अलग तरह के इंफेक्शन होना

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News