बड़ी से बड़ी बीमारी हो जाएगी कंट्रोल... बस खा लें ये 1 चीज, मिलेंगे अनेक लाभ
punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 01:31 PM (IST)
नेशनल डेस्क : हरे धनिए को अक्सर हम सिर्फ खाने में सजावट या स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह छोटी हरी पत्ती आपके स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी हो सकती है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग कई बीमारियों से परेशान रहते हैं और दवाइयों पर निर्भर होते हैं। आइए जानते हैं हरे धनिए के वो फायदे जो इसे रोजाना खाने के लिए उपयोगी बनाते हैं।
1. डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
हरे धनिए में कुछ प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे यह शुगर के मरीजों के लिए उपयुक्त है। इसे धनिया पानी बनाकर पी सकते हैं या रोज सुबह कुछ ताजे पत्ते खाने से लाभ मिलता है।
यह भी पढ़ें - वीडियो पर 50,000 Views आने पर YouTube कितना पैसा देता है? जाने चौंका देने वाले Facts
2. इम्यूनिटी मजबूत बनाने में सहायक
हरे धनिए में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बेहतर होती है। बदलते मौसम में बार-बार सर्दी, खांसी या वायरल इंफेक्शन से परेशान लोग इसे प्राकृतिक तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. दिल की सेहत के लिए लाभकारी
हरा धनिया एक प्राकृतिक डाययूरेटिक की तरह काम करता है, जो शरीर से अतिरिक्त सोडियम बाहर निकालने में मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में सहायता मिलती है। कुछ अध्ययनों में यह भी बताया गया है कि इसका नियमित और सीमित सेवन हार्ट अटैक के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकता है।
4. पाचन तंत्र को सुधारने में मददगार
हरे धनिए में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। यह गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका डाइजेशन सिस्टम मजबूत रहे और पेट हल्का महसूस हो, तो भोजन में रोज थोड़ा हरा धनिया शामिल करना फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें - लगातार चौथे दिन सस्ता हुआ सोना, जानें 22 कैरेट 100 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट
5. त्वचा की समस्याओं में राहत
शरीर में बढ़ी हुई एसिडिटी और टॉक्सिन्स के कारण त्वचा पर दाने, पिंपल्स और लालिमा की समस्या हो सकती है। हरा धनिया शरीर की एसिडिटी को कम करने में मदद करता है, जिससे स्किन से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है।
रोजाना हरे धनिए का सेवन क्यों जरूरी
- ब्लड शुगर नियंत्रित करता है।
- इम्यूनिटी बढ़ाता है।
- हार्ट और ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद।
- पाचन क्रिया को सुधारता है।
- त्वचा की समस्याओं में राहत देता है।
