हैवान चाचा! चिल्लाती रही मासूम, दरिंदा करता रहा शर्मनाक काम, फिर लगातार 4 महीने तक...

punjabkesari.in Thursday, Oct 02, 2025 - 12:28 PM (IST)

नेशनल डेस्क। आंध्र प्रदेश के अमरावती से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 14 वर्षीय अनाथ नाबालिग लड़की के साथ उसके 26 वर्षीय चाचा प्रवीण ने कथित तौर पर कई महीनों तक यौन उत्पीड़न किया जिसके परिणामस्वरूप वह 4 महीने की गर्भवती हो गई। पुलिस ने मंगलवार को इस जघन्य मामले की जानकारी दी और आरोपी चाचा की तलाश में टीमें तैनात कर दी हैं।

अनाथ बच्ची की कमज़ोरी का उठाया फायदा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घिनौनी घटना करीब चार महीने पहले शुरू हुई थी। लड़की अपने माता-पिता को खो चुकी थी और वह विजयवाड़ा के पास प्रवीण और उसकी पत्नी के साथ रह रही थी।

लगातार उत्पीड़न 

आरोपी प्रवीण ने लड़की की अनाथ और कमजोर स्थिति का फायदा उठाया और लगातार उसका यौन शोषण किया। इस दौरान लड़की और आस-पास के लोग इस घटना से अनजान थे।

बीमार पड़ने पर खुला दरिंदगी का राज़

मासूम के बीमार पड़ने और उसके मासिक धर्म (Periods) बंद होने पर प्रवीण की पत्नी उसे स्थानीय अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद पुष्टि की कि लड़की 4 महीने की गर्भवती है। यह भयावह जानकारी मिलते ही अस्पताल के कर्मचारियों और प्रवीण की पत्नी ने तत्काल पुलिस को सूचित किया।

यह भी पढ़ें: दूल्हे को नहीं हुआ इंतज़ार! शादी से पहले ही सबके सामने दुल्हन को किया लिप-लॉक, Video हुआ वायरल

आरोपी फरार, पुलिस टीमें तलाश में जुटीं

पुलिस ने बताया कि मामला उजागर होते ही आरोपी प्रवीण मौके से फरार हो गया। एक अधिकारी ने जानकारी दी, “आरोपी प्रवीण अभी फरार है और उसकी तलाश के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं। आरोपी ने लड़की की कमजोर स्थिति का फायदा उठाया है इसलिए इस मामले में तुरंत कार्रवाई आवश्यक थी। हम उसे जल्द से जल्द पकड़ लेंगे।”

गंभीर धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी प्रवीण के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 64(2)(F), 64(2)(M) और 65(1) के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धारा 6 के तहत भी केस दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अभी जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News