लगातार Spam Calls आ रही है? छुटकारा पाने के लिए जानें सबसे सरल तरीके

punjabkesari.in Tuesday, Mar 24, 2026 - 11:17 AM (IST)

नेशनल डेस्क : मोबाइल यूजर्स के लिए स्पैम कॉल्स आजकल एक बड़ी परेशानी बन चुकी हैं। अक्सर ऐसा होता है कि किसी जरूरी काम के बीच अचानक फोन बजता है और उठाने पर पता चलता है कि कोई कंपनी अपने प्रोडक्ट या स्कीम का प्रचार कर रही है। लगातार आने वाली ऐसी कॉल्स से लोग परेशान होकर अनजान नंबर उठाना तक बंद कर देते हैं। हालांकि, कुछ आसान तरीकों की मदद से इस समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।

स्पैम कॉल्स से बचने के आसान तरीके

स्पैम कॉल्स को रोकने के लिए सबसे पहले आप डू-नोट डिस्टर्ब (DND) सेवा का उपयोग कर सकते हैं। यह सुविधा सभी टेलीकॉम कंपनियां देती हैं। इसे एक्टिवेट करने के लिए आप अपने मोबाइल से मैसेज भेज सकते हैं या कंपनी की वेबसाइट पर जाकर भी इसे चालू कर सकते हैं। इससे अनचाही मार्केटिंग कॉल्स काफी कम हो जाती हैं।

फोन के इनबिल्ट फीचर्स का करें इस्तेमाल

आजकल कई स्मार्टफोन्स में पहले से ही स्पैम फिल्टर की सुविधा दी जाती है। ये फीचर संदिग्ध नंबरों को पहचानकर उन्हें ब्लॉक या चेतावनी देने में मदद करता है। इसे ऑन करके आप अनावश्यक कॉल्स से बच सकते हैं।

थर्ड-पार्टी ऐप्स भी हैं मददगार

अगर आपके फोन में यह सुविधा नहीं है, तो आप ऐप स्टोर से स्पैम ब्लॉकिंग ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं। ये ऐप्स कॉलर की पहचान बताने के साथ ही स्पैम नंबरों को ब्लॉक करने में मदद करते हैं।

स्पैम कॉल की शिकायत कैसे करें

अगर किसी अनजान नंबर से बार-बार स्पैम कॉल आ रही है, तो आप इसकी शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए Sanchar Saathi Portal पर जाकर “रिपोर्ट सस्पेक्टेड एंड अनसॉलिस्टिड कमर्शियल कम्युनिकेशन” विकल्प चुनें। यहां आप जरूरी जानकारी और स्क्रीनशॉट के साथ शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इससे संबंधित कार्रवाई की जा सकती है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News