असम बाढ़ पर अमित शाह ने CM हिमंत बिस्वा सरमा से की बात, केंद्र से हरसंभव मदद का भरोसा

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2026 - 03:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से फोन पर बात कर राज्य के कुछ हिस्सों में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, शाह ने राज्य की उफनती नदियों के कारण हुए किसी तरह के संभावित नुकसान के बारे में जानकारी ली और स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। 

PunjabKesari

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, धेमाजी जिले के चार राजस्व सर्किल के 69 गांवों में लगभग 16,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री शर्मा ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा था, ''धेमाजी में बाढ़ की स्थिति बनने के बाद से मैं हालात पर लगातार नजर रख रहा हूं। हमारे लोगों के जीवन पर इसके प्रभाव से हम बेहद दुखी हैं। इस कठिन समय में हम उनके साथ खड़े हैं।
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों की तत्काल सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके दीर्घकालिक पुनर्वास को प्राथमिकता देने के लिए अपने सभी संसाधन जुटा रही है। शर्मा ने कहा, ''हम अपने लोगों पर इस बाढ़ के प्रभाव को कम करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।'' इससे पहले, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) के एक प्रवक्ता ने बताया था कि बाढ़ और कटाव से एक पुल प्रभावित होने के कारण धेमाजी जिले के आरचिपथार और सिमेन चापरी रेलखंड पर रेल परिचालन स्थगित कर दिया गया है।

PunjabKesari
एनएफआर ने रविवार को जारी एक बयान में कहा, ''केएम 408/11-13 पर स्थित यह पुल 1965 में बनाया गया था और बाद में इसे बड़ी लाइन में परिवर्तित किया गया था। पुल सुरक्षित स्थिति में था, लेकिन भारी बारिश के दौरान नदी के किनारे का बड़ा हिस्सा बह जाने से इसका एक पिलर अस्थिर हो गया।'' भाषा खारी वैभव


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News