असम की बाढ़ में छत्तीसगढ़ सरकार का मदद का हाथ, राहत-पुनर्वास के लिए ₹5 करोड़ की सहायता
punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2026 - 07:32 PM (IST)
रायपुर: असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर हालात के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म‘एक्स'के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असम में बाढ़ की स्थिति को लेकर उन्होंने वहां के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर चर्चा की और मौजूदा परिस्थितियों की जानकारी ली।
असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा जी से दूरभाष पर चर्चा की।
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 9, 2026
इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ की जनता असम के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी संवेदना और एकजुटता के साथ खड़ी है। राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए छत्तीसगढ़…
साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली पांच करोड़ रुपये की सहायता राशि का उपयोग राहत और पुनर्वास कार्यों में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और असम में जल्द सामान्य स्थिति बहाल होने की कामना की।
