1 लाख के पार जाएगा Gold! 2026 में सोने की कीमतों पर अमेरिकी एजेंसी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
punjabkesari.in Thursday, May 22, 2025 - 06:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क: आने वाले समय में सोने की कीमतें फिर से रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं। अमेरिका की फाइनेंशियल एजेंसी जेपी मॉर्गन ने अनुमान लगाया है कि 2026 के बीच तक सोने की कीमत 4,000 डॉलर प्रति औंस से भी ऊपर जा सकती है। जेपी मॉर्गन ने हाल ही में कहा कि अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते कारोबारी तनाव, बढ़ती मंदी की आशंका और उच्च टैरिफ (कर) की वजह से सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है।
जेपी मॉर्गन का अनुमान
2025 की चौथी तिमाही तक सोने की औसत कीमत 3,675 डॉलर प्रति औंस रहने की उम्मीद है। अगर निवेशक और सेंट्रल बैंक सोने की खरीद जारी रखते हैं, तो कीमत 4,000 डॉलर का आंकड़ा इससे पहले भी छू सकती है।
गोल्डमैन सैक्स का भी अनुमान
- गोल्डमैन सैक्स ने भी सोने की कीमतों को लेकर अपनी राय बदली है।
- पहले उसने 2025 के अंत तक सोने की कीमत 3,300 डॉलर बताई थी, जिसे अब बढ़ाकर 3,700 डॉलर प्रति औंस कर दिया है।
- एक अत्यधिक तेजी की स्थिति में कीमत 4,500 डॉलर प्रति औंस (लगभग 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम) तक पहुंच सकती है।
कीमत बढ़ने के पीछे की वजहें
- सेंट्रल बैंकों और इन्वेस्टर्स की मजबूत खरीदारी।
- बैंक का अनुमान है कि इस साल हर तिमाही में करीब 710 टन सोने की मांग बनी रह सकती है।
- हालांकि बैंक ने यह भी कहा है कि अगर सेंट्रल बैंकों की खरीद घटती है, तो इसका असर ब्याज दरों पर भी पड़ सकता है।
आज की ताजा स्थिति
- आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है।
- 24 कैरेट सोने की कीमत 490 रुपये बढ़कर 98,060 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
- इसके पीछे जियोपॉलिटिकल तनाव, अमेरिकी आर्थिक अनिश्चितता और डॉलर की कमजोरी जैसे कारण माने जा रहे हैं।