न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड का नेतृत्व करेंगे अल्लू अर्जुन, खास होगा आजादी का 75 साल का जश्न

punjabkesari.in Tuesday, Jul 19, 2022 - 04:23 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मशहूर अभिनेता अल्लू अर्जुन भारतीय समुदाय की ओर से अगले महीने न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाली वार्षिक इंडिया डे परेड (भारत दिवस परेड) का नेतृत्व करेंगे। भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर इस बार की परेड विशेष होगी।

 

न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कनेक्टिकट के भारतीय समुदाय संघ ने आगामी सप्ताहों और महीनों में आजादी का अमृत महोत्सव (भारत की आजादी के 75 साल) मनाने के लिए कई भव्य कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई है। भारतीय समुदाय संघ के अध्यक्ष केन्नी देसाई ने घोषणा की कि इस साल 21 अगस्त को 40वीं इंडिया डे परेड में ग्रैंड मार्शल तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन होंगे, जिनकी फिल्में पूरे भारत में हिट रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News