75,000 साल पुरानी खोपड़ी से बनाया महिला का चेहरा, 200 टुकड़े जोड़ने में लगा 1 साल से ज़्यादा का समय

punjabkesari.in Tuesday, May 07, 2024 - 06:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: हाल ही में काफी हैरान करने वाली खबर सामने आई है। ब्रिटेन के रिसर्चरस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने 75,000 साल पुरानी एक महिला की खोपड़ी से उसका चेहरा बनाया है और साथ ही उसका 3डी मॉडल भी तैयार किया है।

2018 में मिली थी खोपड़ी-

बताया गया है कि उन्हें महिला की खोपड़ी साल 2018 में कुर्दिस्तान की एक गुफा के पास मिली थी, जिसके ऊपर रिसर्च करने से यह पता चला था कि खोपड़ी 75,000 साल पुरानी है। वहीं इसका संबंध निएंडरथल प्रजाति से है।

PunjabKesari

200 टुकड़े समेटने में लगा 1 साल से ज़्यादा का समय-

रिसर्चर ने कुर्दिस्तान से मिली खोपड़ी का नाम ‘शानिदार ज़ेड’ रखा है। कहा जा रहा है कि जिस गुफा से मिली थी उस गुफा का नाम भी यही था। जिस समय पर उन्हें यह मिली उस वक्त यह 200 टुकड़ों में बिखरी हुई थी। इसे जोड़ने में वैज्ञानिकों को 1 साल से ज्यादा का समय लगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Recommended News

Related News