Heavy Rain Alert: 17 फरवरी तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश मचाएगी कहर, इन राज्यों में हुआ अलर्ट जारी
punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 08:18 PM (IST)
नेशनल डेस्कः पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में मौसम बदलने वाला है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना है। वहीं, 17 फरवरी तक 6 राज्यों में तेज हवाओं और आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 11 फरवरी से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे क्षेत्रों में मौसम बिगड़ सकता है। इन इलाकों में बारिश के साथ-साथ भारी बर्फबारी की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और शीतलहर जैसी स्थिति फिर से बन सकती है।
6 राज्यों में तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट
IMD ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं और आंधी के लिए चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में-
- 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
- कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा है।
- हल्की से मध्यम बारिश मैदानों को भीगी कर सकती है।
दिल्ली-NCR का मौसम
राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 13 फरवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 14 फरवरी के बाद दिल्ली-NCR में बादलों की बढ़त और तेज हवाओं का असर दिखाई दे सकता है।
यूपी, बिहार और झारखंड में मौसम
उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम रहेगा। इन राज्यों में मौसम ज्यादातर साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान अगले 2-3 दिनों में 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। साथ ही, तापमान में हल्की-फुल्की बढ़ोतरी के साथ गर्मी का अहसास भी बढ़ सकता है।
