खतरे की घंटी! इन 7 राज्यों में भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा, 50KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, मौसम का महा अलर्ट जारी
punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 09:18 AM (IST)
IMD Weather Alert : उत्तर भारत में ठंड की विदाई और गर्मी की आहट के बीच मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया है। बंगाल की खाड़ी में बने एक नए वेदर सिस्टम ने मौसम वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 20 फरवरी और आने वाले कुछ दिनों के लिए हिमाचल प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक अलर्ट जारी किया है। आसमान से बिजली गिरने और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी जनजीवन को प्रभावित कर सकती है।
इन राज्यों में कुदरत दिखाएगी तेवर
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अगले 3-4 दिनों तक मौसम बिगड़ा रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ और समुद्री नमी के कारण इन राज्यों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है जिससे हल्की ठंड का अहसास फिर से होगा।
दिल्ली-NCR: आज अचानक बदलेगा मिजाज
राजधानी और आसपास के इलाकों में 20 फरवरी को दोपहर या शाम के समय मौसम करवट ले सकता है।
-
चेतावनी: 40-50 किमी की रफ्तार से आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना।
-
तापमान: अधिकतम 26°C और न्यूनतम 13°C रहने का अनुमान है।
-
असर: बारिश से प्रदूषण तो कम होगा लेकिन उड़ानों और ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है।
पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में पानी
-
हिमाचल और कश्मीर: शिमला, मनाली और श्रीनगर जैसे इलाकों में बारिश और बर्फबारी का नया दौर शुरू हो सकता है। सैलानियों को पहाड़ी रास्तों पर फिसलन से बचने की सलाह दी गई है।
-
उत्तराखंड: 22 से 24 फरवरी के बीच देहरादून और नैनीताल सहित कई जिलों में बारिश का अनुमान है।
-
UP और बिहार: उत्तर प्रदेश में हल्की ठंड बनी रहेगी जबकि बिहार के उत्तर-पूर्वी जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Burj Khalifa पर दिखा भारत का जलवा! AI समिट 2026 के रंग में रंगी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, देखें शानदार नजारा
झारखंड और दक्षिण भारत में बिजली का खतरा
झारखंड में 24 फरवरी के आसपास रांची, जमशेदपुर और धनबाद में बिजली गिरने (Lightning) और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। वहीं दक्षिण भारत में तमिलनाडु और केरल के तटीय इलाकों में समुद्र उफान पर रहेगा। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।
किसानों के लिए सलाह
मौसम में इस अचानक बदलाव को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने बिहार और झारखंड के किसानों को फसल की कटाई और भंडारण (Storage) के दौरान विशेष सावधानी बरतने को कहा है ताकि बारिश से अनाज को नुकसान न हो।



