12 हजार के जूते...खेतों के कच्चे रास्तों पर प्रैक्टिस, अब ओलंपिक में अपना दमखम दिखाएगा बरनाला का अक्षदीप सिंह

punjabkesari.in Monday, Jul 22, 2024 - 11:48 AM (IST)

नेशनल डेस्क. फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से ओलंपिक शुरू होने जा रहे हैं। इसमें बरनाला के गांव काहने के निवासी अक्षदीप सिंह भाग भारत के लिए दौड़ेगा। अक्षदीप ने 2023 में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। उन्होंने पिछले साल एमपी के रांची में आयोजित 10वीं इंडियन ओपन मुकाबले में 20 किमी वॉकिंग रेस 1 घंटा 19 मिनट और 55 सेकंड में पूरी की थी। 10 साल से अक्षदीप अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहा है।


नेशनल रिकॉर्ड तोड़ ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया

PunjabKesari
अक्षदीप ने बताया कि 2014 से प्रैक्टिस कर रहा हूं। खेतों के कच्चे रास्तों पर अभ्यास किया और धीरे-धीरे मुकाम हासिल किया। वॉकिंग रेस खेल में दौड़ना नहीं, सिर्फ चलना होता है। रांची में हुए ओपन वॉकिंग रेस मुकाबले में जीत दर्ज की। यह उसका नेशनल रिकॉर्ड बना था, जबकि पहले खिलाड़ी संदीप सिंह के नाम पर था। नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। पिछले 4 साल से बेंगलूरु की स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में तैयारी कर रहा है। एशियाई खेलों में वह चोट लगने के कारण भाग नहीं ले सका था। लोगों ने जो उम्मीदें लगाई हैं, वह उसे पूरा करेगा और अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस वहां पर देगा।


विदेश से 12 हजार रुपए में मंगवाने पड़ते हैं जूते, डाइट पर 25-30 खर्च

PunjabKesari
पिता गुरजंट सिंह ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। जो जूते पहनकर अक्षदीप दौड़ता है वह 12 हजार रुपए के हैं और विदेश से मंगवाने पड़ते हैं। जूते एक महीना ही चलते हैं। इसके अलावा हर माह 25 से 30 हजार रुपए खाने-पीने का खर्च होता है। तब जाकर बेटे ने यह मुकाम हासिल किया है। साल 2023 तक उन्हें कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली थी, लेकिन ओलंपिक क्वालीफाई करने के बाद पंजाब सरकार की तरफ से पिछले साल 5 लाख की सहायता राशि मिली थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News