महाराष्ट्र के पालघर में 12 साल की लड़की के साथ रेप, पुलिस ने गिरफ्तार किया 42 वर्षीय शख्स

punjabkesari.in Sunday, Aug 25, 2024 - 11:11 AM (IST)

नेशनल डेस्क. महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में 42 वर्षीय रामा गणपत भोईर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी रामा गणपत भोईर तारापुर का निवासी है। शनिवार दोपहर उसने कथित तौर पर नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया। पीड़िता जब अपने घर में अकेली थी, तब भोईर उसके घर में घुस आया और बलात्कार किया। जब लड़की ने शोर मचाया, तो भोईर मौके से भाग गया।

लड़की ने बाद में अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई, जिन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News