International women''s day- एयर इंडिया की 12 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें आज सिर्फ महिलाओं के हाथ

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2019 - 11:04 AM (IST)

नई दिल्लीः एयर इंडिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पूर्ण रूप से महिला चालक दल वाली 12 अंतर्राष्ट्रीय और 40 से ज्यादा घरेलू उड़ानों का परिचालन करेगी। एयरलाइन ने को एक बयान में बताया कि 8 मार्च यानी शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उसकी मध्यम और लंबी दूरी की 12 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों में चालक दल में केवल महिलाएं होंगी। इसके घरेलू मार्गों पर 40 से ज्यादा उड़ानों के फेरे का परिचालन पूरी तरह महिला दल के हाथ में होगा।

एयर इंडिया इन 12 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए बी787 ड्रीमलाइनर और बी777 विमानों को लगा रही है। इन उड़ानों में दिल्ली-सिडनी, मुंबई-लंदन, दिल्ली-रोम, दिल्ली-लदंन, मुंबई-दिल्ली-शंघाई, दिल्ली-पेरिस, मुंबई-न्यूवॉर्क, मुंबई-न्यूयॉर्क, दिल्ली न्यूयॉर्क, दिल्ली-वाशिंगटन, दिल्ली-शिकागो और दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को मार्ग की उड़ानें शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News