ग्रीस से सीधे बेंगलुरू उतरेगा ''एयर इंडिया वन'', वैज्ञानिकों को बधाई देने पहुंचेगे PM मोदी

punjabkesari.in Friday, Aug 25, 2023 - 10:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की अपनी दो देशों की यात्रा समाप्त करने के बाद, प्रधान मंत्री पूर्व निर्धारित यात्रा पर सीधे बेंगलुरु, कर्नाटक जा रहे हैं। वह चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की टीम को बधाई देने के लिए आज सुबह बेंगलुरू आएंगे। मोदी इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) में एक घंटा रुकेंगे और इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे।


चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल बुधवार शाम को जब चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा, उस समय मोदी जोहानिसबर्ग में थे और वह आईएसटीआरएसी में मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स) में इसरो टीम के साथ डिजिटल तरीके से जुड़े थे। मोदी जोहानिसबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सूत्रों के अनुसार पार्टी नेता और कार्यकर्ता दो स्थानों - हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) हवाई अड्डे के बाहर और आईएसटीआरएसी के नजदीक स्थित जलाहल्ली क्रॉस पर मोदी का स्वागत करेंगे।

ग्रीस में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रयान3 की सफलता के बाद हर हिंदुस्तानी को बधाई मिल रही है। पीएम मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया बधाई संदेशों से भरा हुआ हसफलता इतनी बड़ी हो तो उत्साह लगातार बना रहता है। उन्होंने कहा कि चंद्रमा ने अच्छी तरह राखी की मर्यादा रखी, सम्मान रखा। सोशल मीडिया पर लोग चंद्रयान को भारत मां की राखी कर रहे थे। मोदी ने ग्रीस द्वारा दिए गए सर्वोच्च सम्मान का जिक्र करते हुए कहा कि ग्रीस की सरकार ने मुझे सबसे बड़ा नागरिक सम्मान दिया है। मुझे मिले सम्मान के आप सभी भारतीय हकदार हैं। ये सम्मान मां भारती के चरणों में समर्पित है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News