करोड़ों वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर: Delhi-NCR का सफर होगा हाईटेक, अब AI संभालेगा हाईवे का ट्रैफिक

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 11:20 AM (IST)

Delhi NCR Highways : दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) और उसके आसपास के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वाले करोड़ों वाहन चालकों के लिए बेहद अच्छी खबर है। अब इन हाईवे पर गाड़ियों की रफ्तार पर नजर रखने, जाम से मुक्ति दिलाने और हादसों को रोकने के लिए 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (AI) की मदद ली जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने गुरुवार को घोषणा की है कि वह दिल्ली-एनसीआर के 1205 किलोमीटर लंबे हाईवे नेटवर्क पर उन्नत यातायात प्रबंधन प्रणाली लगाने जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस नए सिस्टम से यात्रियों को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी।

हाईवे को पूरी तरह सुरक्षित और स्मार्ट बनाने के लिए इस परियोजना के तहत कई आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। हाईवे पर चौबीसों घंटे (24x7) ट्रैफिक की लाइव निगरानी होगी। सड़क दुर्घटनाओं, गाड़ी खराब होने या यातायात नियमों का उल्लंघन करने (जैसे रॉन्ग साइड ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग) की तुरंत पहचान करेगा। यह सिस्टम चालकों को उनकी गाड़ी की रियल-टाइम स्पीड स्क्रीन पर दिखाकर अलर्ट करेगा ताकि वे गति सीमा में रहें। NHAI की इस बड़ी परियोजना को सीधे ई-चालान प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें: Kerala Police Action: कोच्चि में फर्जी दस्तावेजों के साथ 6 बांग्लादेशी गिरफ्तार

इसका मतलब है कि ट्रैफिक नियम तोड़ते ही ऑटोमैटिक चालान कटकर सीधे वाहन मालिक के मोबाइल पर पहुंच जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 1,205 किमी हाईवे को कवर किया जा रहा है। इनमें से 408 किमी के नए रास्तों पर ATMS के सभी आधुनिक कंपोनेंट्स एकदम नए सिरे से इंस्टॉल किए जाएंगे जबकि 797 किमी लंबे हाईवे पर यह सिस्टम पहले से काम कर रहा है जिसे अब 'वीडियो इंसिडेंट डिटेक्शन' (VIDES) तकनीक से अपग्रेड किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मुहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ताजिया, 3 की मौत, 10 झुलसे

Delhi-NCR के ये प्रमुख हाईवे होंगे शामिल

इस डिजिटल अपग्रेडेशन का फायदा दिल्ली-एनसीआर और पड़ोसी राज्यों को जोड़ने वाले इन मुख्य मार्गों को मिलेगा:

दिल्ली-गुरुग्राम-कोटपुतली (NH-48) और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (NE-3)

दिल्ली-सहारनपुर (NH-709B) और मेरठ-मुजफ्फरनगर (NH-58)

मेरठ-बुलंदशहर (NH-235) और मेरठ-नजीबाबाद (NH-119)

इसके अलावा रेवाड़ी, भिवाड़ी, द्वारका एक्सप्रेसवे, बागपत, शामली, पानीपत और फरीदाबाद को जोड़ने वाले कई अन्य नेशनल हाईवे। इस पूरे सिस्टम को कंट्रोल करने के लिए स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर बहु-स्तरीय कमांड एवं कंट्रोल सेंटर (CCC) बनाए जाएंगे। दिल्ली-एनसीआर के सोहना (हरियाणा) में एक रीजनल कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा जो पूरे कॉरिडोर की मॉनिटरिंग और डेटा मैनेजमेंट का मुख्य हब होगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News