PM मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो को लेकर बढ़ीं Meta India की मुश्किलें, हैदराबाद साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 06:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: Hyderabad Cyber ​​Crime पुलिस ने Meta India के हेड अरुण श्रीनिवास और कई सोशल मीडिया यूज़र्स के खिलाफ FIR दर्ज की है। दरअसल यह मामला पीएम मोदी को निशाना बनाने वाले AI-जनरेटेड मॉर्फ्ड वीडियो के प्रसार से जुड़ा है, जो दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के समय से फैल रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह मामला Meta के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म जैसे Facebook और Instagram पर हेरफेर किए गए वीडियो के जारी होने से जुड़ा है। इस जांचकर्ताओं द्वारा ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस कंटेंट से आम जनता को गुमराह किया हो सकता है।  साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अलग- अलग पहलुओं पर इस कंटेंट की जांच की जा रही है। जांच में हेरफेर किए गए कंटेंट क्रिएट करने, उसकी अपलोडिंग और शेयर करने वाले के बारे में जांच की जाएगी। 

सामने आई जानकारी के अनुसार मेटा का एक Representative इंवेस्टिगेटर्स के सामने पेश हुआ और उसने कंपनी के कंटेंट मॉडरेशन और उनके नियमों के बारे में जानकारी दी।  अनुपालन उपायों के बारे में जानकारी दी। यह मामला AI-जनरेटेड गलत सूचनाओं के प्रसार को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की बढ़ती जांच और हानिकारक कंटेंट के प्रसार को रोकने में मध्यस्थों की जिम्मेदारी को रेखांकित करता है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी शुरुआती दौर में हैं। आगे की कार्रवाही जांच के दौरान मिलने वाले डिटिजल सबूतों के आधार पर की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News