Delhi Weather: दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना, न्यूनतम तापमान 26.6°C दर्ज, दिन भर छाए रहेंगे बादल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 10:53 AM (IST)

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। शहर का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन में बादल छाए रहने और मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई है जिससे दिल्लीवासियों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। बता दें कि मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई। 

मौसम केंद्रों में आयानगर में सबसे अधिक 49.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में 10.8 मिलीमीटर, पालम में 8.3 मिलीमीटर, लोधी रोड में 3.9 मिलीमीटर और रिज में तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पालम में न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 26.7 डिग्री सेल्सियस, रिज में 23.8 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

यह भी पढ़ें: PNB Special FD Scheme: बैंक की 444 दिन वाली FD में मिलेगा बंपर ब्याज, ₹5 लाख निवेश पर इतना होगा रिटर्न

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह 9 बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 64 दर्ज किया गया जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है। बोर्ड के अनुसार एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News