Delhi Rain Alert: दिल्ली आज फिर छाए रहेंगे बादल, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 10:21 AM (IST)

Delhi Rain Alert: दिल्ली में बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान है। IMD ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से लगभग एक डिग्री अधिक है। विभाग ने दिनभर आमतौर पर बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

CPCB के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 113 दर्ज किया गया, जिससे दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News